Spread the love

सेना देशों में प्रमुख भारतीय बल्लेबाजों के आंकड़े

प्रस्तुति – विपुल मिश्रा 

सेना देशों का अर्थ

जो क्रिकेट प्रेमी सेना देशों का मतलब नहीं जानते उनके लिये बताना जरूरी है कि सेना दरअसल साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया देशों के नाम के पहले अक्षरों को मिलाकर बनाया गया शब्द है। परंपरागत तौर पर माना गया है कि इन देशों में भारतीय उपमहाद्वीप के बल्लेबाजों के लिये बल्लेबाज़ी करना कठिन है क्योंकि इन देशों में पिच पर उछाल और स्विंग भारतीय उपमहाद्वीप की पिचों की अपेक्षा ज्यादा होती है, जिस कारण तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है और बल्लेबाजी कठिन हो जाती है। भारतीय उपमहाद्वीप के किसी भी बल्लेबाज की महानता का मानक सेना देशों में उस बल्लेबाज का प्रदर्शन भी माना जाता है। आइये भारत के कुछ बल्लेबाजों का सेना देशों में प्रदर्शन देखें।

सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर का टेस्ट बल्लेबाजी औसत ऑस्ट्रेलिया की धरती पर 53.20 है।6 शतक।

इंग्लैंड में 54.31 है।4 शतक।

न्यूजीलैंड में 49.52 है।2 शतक

दक्षिण अफ्रीका में 46.44 है।5 शतक

इतिहास में इकलौते भारतीय बल्लेबाज जिन का सेना देशों में चारों में चारों देशों में टेस्ट औसत 45 से ऊपर है और चारों सेना देशों में शतक भी है।

सुनील गावस्कर

सुनील गावस्कर का ऑस्ट्रेलिया में 51.11 औसत है।5 शतक

इंग्लैंड में 41.14 औसत है।2 शतक।

न्यूजीलैंड में 43.55 औसत है। 1 शतक।

और तब दक्षिण अफ्रीका बैन थी, इसलिए इसकी जगह वेस्टइंडीज के आंकड़े रख सकते हैं जो तब सबसे कठिन दौरा था।

गावस्कर के वेस्टइंडीज में 7 शतक हैं और 70.20 औसत है।

राहुल द्रविड़

राहुल द्रविड़ का टेस्ट बल्लेबाजी औसत ऑस्ट्रेलिया की धरती पर 41.64 है।1शतक।

इंग्लैंड में 68.80 है।6शतक।

न्यूजीलैंड में 63.83 है।2 शतक

दक्षिण अफ्रीका में 29.71 है।1 शतक

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के द्रविड़ के आंकड़े बताते हैं कि स्विंग गेंदबाजी के भारत के सबसे अच्छे खिलाड़ी थे द्रविड़।

वीरेंद्र सहवाग

वीरेंद्र सहवाग का टेस्ट बल्लेबाजी औसत ऑस्ट्रेलिया की धरती पर 46.86है।2 शतक।

इंग्लैंड में 27.80 है।1शतक।

न्यूजीलैंड में 20 है।0शतक

दक्षिण अफ्रीका में 25.46 है।1 शतक है।

वीवीएस लक्ष्मण

वीवीएस लक्ष्मण का टेस्ट बल्लेबाजी औसत ऑस्ट्रेलिया की धरती पर 44.14 है।4शतक।

इंग्लैंड में 34.47है।0 शतक।

न्यूजीलैंड में 40.25है।1 शतक

दक्षिण अफ्रीका में 40.42 है।0 शतक हैं।

सौरव गांगुली

सौरव गांगुली का  टेस्ट बल्लेबाजी औसत ऑस्ट्रेलिया की धरती पर 34.80है।1 शतक।

इंग्लैंड में 65.35 है।3 शतक।

न्यूजीलैंड में 27.71 है।1 शतक

दक्षिण अफ्रीका में 36.14 है।0 शतक।

पुजारा और रहाणे से ज्यादा अच्छे आंकड़े हैं सेना देशों में दादा के।

चेतेश्वर पुजारा

चेतेश्वर पुजारा का  टेस्ट बल्लेबाजी औसत ऑस्ट्रेलिया की धरती पर 47.28 है।3 शतक।

इंग्लैंड में 29 है।1 शतक।

न्यूजीलैंड में 20  है।0 शतक

दक्षिण अफ्रीका में 28.15  है।1 शतक।

पुजारा के औसत ऑस्ट्रेलिया के अलावा किसी और  सेना देशों में 30 भी नहीं है।

अजिंक्य रहाणे

अजिंक्य रहाणे का  टेस्ट बल्लेबाजी औसत ऑस्ट्रेलिया की धरती पर 42.09 है।2 शतक।

इंग्लैंड में 28.80 है।1 शतक।

न्यूजीलैंड में 36.14 है।1 शतक

दक्षिण अफ्रीका में 36.54 है।0 शतक।

 सेना देशों में दादा के 5 के मुकाबले रहाणे के 4 शतक हैं और किसी भी सेना देश में रहाणे का 50 से ऊपर औसत नहीं। दादा का इंग्लैंड में 65 का औसत है।

ऋषभ पंत

ऋषभ पंत का  टेस्ट बल्लेबाजी औसत ऑस्ट्रेलिया की धरती पर 62.40 है।1 शतक।

इंग्लैंड में 32.70 है।2 शतक।

न्यूजीलैंड में 15 है।0 शतक

दक्षिण अफ्रीका में 37.20 है।1 शतक।

 रहाणे से आधे मैच खेल कर सेना देशों में पंत के के रहाणे के बराबर शतक हैं।

के एल राहुल

के एल राहुल का  टेस्ट बल्लेबाजी औसत ऑस्ट्रेलिया की धरती पर 20.77 औसत है।

1 शतक।

इंग्लैंड में 34.11 है।2 शतक।

न्यूजीलैंड में टेस्ट खेला ही नहीं 

दक्षिण अफ्रीका में 28.38 औसत है।2 शतक।

दादा फिर याद आ गए, जो अपने समय के सबसे अच्छे बल्लेबाज तो नहीं ही थे।

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा का  टेस्ट बल्लेबाजी औसत ऑस्ट्रेलिया की धरती पर 31.38 है।0 शतक।

इंग्लैंड में 40.30 है।1 शतक।

न्यूजीलैंड में 40.66 है।0 शतक

दक्षिण अफ्रीका में 16.63  है।0 शतक।

वैसे दक्षिण अफ्रीका छोड़ो तो ज्यादा खराब आंकड़े दिखते नहीं रोहित के।

विराट कोहली

विराट कोहली का  टेस्ट बल्लेबाजी औसत ऑस्ट्रेलिया की धरती पर 54.08 है।6शतक।

इंग्लैंड में 33.21 है।2 शतक।

न्यूजीलैंड में 36 है।1 शतक

दक्षिण अफ्रीका में 49.50है। 2 शतक।

हर सेना देश में शतक। सचिन ,द्रविड़ के अलावा किसी के पास ये आंकड़ा नहीं।(गावस्कर के समय दक्षिण अफ्रीका खेलती नहीं थी)

विराट कोहली भी ग्रेट ही है।

मानो या न मानो

पुराने दिग्गजों के आंकड़े (वेना देशों में)

1992  के पहले दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट जगत से प्रतिबंधित था और इस वजह से 1992 के पहले के भारतीय टेस्ट बल्लेबाजों के आंकड़े हम वेना के आधार पर निर्धारित कर सकते हैं जिनमें वे से मतलब वेस्ट इंडीज होगा और शेष तीन देश इंग्लैंड न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया ही  होंगे। क्रिकेट प्रेमी जानते होंगे कि पिच और गेंदबाजों के हिसाब से तब रन बनाने के लिये सबसे कठिन जगह वेस्टइंडीज ही थी। सुनील गावस्कर साहब के बारे में ऊपर ही बताया जा चुका है, फिर भी शुरुआत उन्हीं से करते हैं।

शुरू करें?

सुनील गावस्कर

सुनील गावस्कर का ऑस्ट्रेलिया में 51.11 औसत है।5 शतक।
इंग्लैंड में 41.14 औसत है।2 शतक।
न्यूजीलैंड में 43.55 औसत है। 1 शतक।
गावस्कर के वेस्टइंडीज में 13 टेस्ट मैचों में 1404 रन हैं।7 शतक हैं और 70.20 औसत है।

मोहिंदर अमरनाथ

मोहिंदर अमरनाथ ने 69 टेस्ट मैचों में 42.50  के औसत से 4378 रन बनाए हैं और 11 शतक।

मजे की बात है कि मोहिंदर अमरनाथ का भारत में औसत 30.44 है और विदेशों में 51.86।

कुल 11 शतकों में मोहिंदर अमरनाथ ने 9 विदेशों में लगाए हैं।

मोहिंदर अमरनाथ का औसत ऑस्ट्रेलिया की धरती पर 55.66है।2 शतक

इंग्लैंड की धरती पर 30.42 औसत,0 शतक।

न्यूजीलैंड में 35.60 औसत,0 शतक।

वेस्टइंडीज में 54.81 औसत,2 शतक

गुंडप्पा विश्वनाथ

गुंडप्पा विश्वनाथ का औसत ऑस्ट्रेलिया की धरती पर 45.73है।1 शतक

इंग्लैंड की धरती पर 39 औसत,1 शतक।

न्यूजीलैंड में 26.10 औसत,0 शतक।

वेस्टइंडीज में 35.45 औसत, 1शतक।

दिलीप वेंगसरकर

दिलीप वेंगसरकर का औसत ऑस्ट्रेलिया की धरती पर 28.69 है।0शतक

इंग्लैंड की धरती पर 48 औसत,4 शतक।

न्यूजीलैंड में 25.66 औसत,0 शतक।

वेस्टइंडीज में 24.94 औसत, 0 शतक।

संदीप पाटिल

संदीप पाटिल का औसत ऑस्ट्रेलिया की धरती पर 62.20 है।1 शतक

इंग्लैंड की धरती पर 2 टेस्ट मैच खेले,1 बार भी आउट नहीं हुए, कुल 191 रन बनाए, वही औसत भी है।1 नाबाद शतक इंग्लैंड में है वेंगसरकर का।

न्यूजीलैंड में 25.66 औसत,0 शतक।

वेस्टइंडीज में खेले ही नहीं।

कृष्णमचारी श्रीकांत

कृष्णमचारी श्रीकांत का औसत ऑस्ट्रेलिया की धरती पर 35.50 है।1 शतक

इंग्लैंड की धरती पर 17.50 औसत,0 शतक।

न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज की धरती पर श्रीकांत कभी टेस्ट मैच खेले ही नहीं।

नवजोत सिंह सिद्धू

नवजोत सिंह सिद्धू का ऑस्ट्रेलिया की धरती पर टेस्ट बल्लेबाजी औसत 20.40 है, कोई शतक नहीं है।

इंग्लैंड में 11.20 औसत है, शून्य शतक हैं।

न्यूजीलैंड में 29.57  औसत है,0 शतक हैं।

वेस्टइंडीज में 8 टेस्ट मैचों में 37.91 औसत है, 2 शतक। सिद्धू के वेस्टइंडीज में 13 टेस्ट पारियों में 455 रन हैं जिनमें से 201 रन एक ही पारी के हैं।

अब कुछ भारतीय बल्लेबाज खिलाड़ी ऐसे हैं जो वेस्टइंडीज के बहुत अच्छे दौर में भी खेले और दक्षिण अफ्रीका में भी।

इनके आंकड़े देखें।

मोहम्मद अजहरुद्दीन

मोहम्मद अजहरुद्दीन का ऑस्ट्रेलिया की धरती पर टेस्ट बल्लेबाजी औसत 27.72 है,1 शतक है।

इंग्लैंड में 41.66 औसत है,2 शतक हैं।

न्यूजीलैंड में 74.42 औसत है,2 शतक हैं।

दक्षिण अफ्रीका में 23.33 औसत है,1 शतक।

वेस्टइंडीज में 8 टेस्ट मैचों में 19.55 औसत है,0 शतक।

रवि शास्त्री

रवि शास्त्री का ऑस्ट्रेलिया की धरती पर टेस्ट बल्लेबाजी औसत 55.85 है,1 शतक है।

इंग्लैंड में 33.53 औसत है,2 शतक हैं।

न्यूजीलैंड में 16 औसत है,0 शतक हैं।

दक्षिण अफ्रीका में 11.80 औसत है,0 शतक।

वेस्टइंडीज में 9 टेस्ट मैचों में 33.83  औसत है,2 शतक।

रवि शास्त्री ने अपने समय बल्लेबाजी के लिए कठिन 5 देशों में से 3 में शतक लगा रखे हैं। अच्छे टेस्ट बल्लेबाज रहे हैं शास्त्री।

मनोज प्रभाकर

मनोज प्रभाकर का  टेस्ट बल्लेबाजी औसत ऑस्ट्रेलिया की धरती पर 28 है।0शतक

इंग्लैंड की धरती पर 33 औसत, 0 शतक।

न्यूजीलैंड में 58.75 औसत,0 शतक।

दक्षिण अफ्रीका में 18.66 औसत,0 शतक।

वेस्टइंडीज में प्रभाकर कभी खेल नहीं पाए लेकिन एक उल्लेखनीय बात ये है कि चारों सेना देशों में मनोज प्रभाकर का कम से कम एक अर्धशतक है।

ये एक गेंदबाजी आल राउंडर के लिए बड़ी बात है।

कपिल देव

कपिल देव का  टेस्ट बल्लेबाजी औसत ऑस्ट्रेलिया की धरती पर 19.72 है।0शतक,2 अर्धशतक।

इंग्लैंड की धरती पर 35.44  औसत, 1 शतक, 4 अर्धशतक।

न्यूजीलैंड में 7 टेस्ट मैचों में 10 का औसत, कोई भी शतक या अर्धशतक नहीं।

दक्षिण अफ्रीका में 4 टेस्ट मैचों 40.40औसत,1 शतक।

वेस्टइंडीज में 9 टेस्ट मैचों में 28.75 औसत,1 शतक,1 अर्धशतक।

और गौर करें, कपिल देव के शतक और अर्धशतक वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों के समक्ष थे।

और हां, सचिन तेंदुलकर ने वेस्ट इंडीज में खेले 10 टेस्ट मैचों में 47.69 के औसत से रन बनाये हैं।1 शतक भी मारा है सचिन ने वेस्टइंडीज में

🙏🙏🙏

विपुल मिश्रा

सर्वाधिकार सुरक्षित -Exxcricketer.com 


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *