Spread the love

आयुष अग्निहोत्री

जाह्नवी कपूर

धड़क

जाह्नवी कपूर , बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं श्री देवी एवं बोनी कपूर की बेटी
जाह्नवी कपूर ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया फ़िल्म धड़क से जोकि 2018 में रिलीज हुई थी। इस फ़िल्म में जाह्नवी कपूर के अलावा ईशान खट्टर मुख्य भूमिका में थे। धड़क एक मराठी फिल्म सैराट की रीमेक थी। धड़क फ़िल्म एक प्रेम कहानी पर आधारित फिल्म थी जिसको कारण जौहर ने प्रोड्यूस किया। जिसमें पार्थवी (जाह्नवी कपूर जो कि एक प्रभावशाली राजनीतिक परिवार की एक लड़की है) को मधुकर (निम्न परिवार का एक लड़का) से प्यार हो जाता है और दोनों घर बालों के विरोध के बाबजूद घर से भाग कर शादी कर लेते हैं। इसके बाद दोनों लोग शहर जाकर जीवन यापन के लिए संघर्ष करते हैं और कुछ समय पश्चात पार्थवी एक बच्चे को जन्म देती है। बाद में पार्थवी के भाई का मन बदल जाता है और वह दोनों लोगों से मिलने आता है और फिर लास्ट में मधुकर और आदित्य ( पार्थवी और मधुकर का बेटा) को हवा में ऊपर से गिरते हुए दिखाया गया है। यह एक औसत प्रेम कहानी पर आधारित फ़िल्म थी।

Gunjan Saxena – The Kargil Girl

इसके बाद जाह्नवी अगली फिल्म Gunjan Saxena – The Kargil Girl में दिखाई दी।
यह फ़िल्म भारतीय वायुसेना की महिला अधिकारी गुंजन सक्सेना के जीवन पर बनी है। गुंजन सक्सेना का सपना था पायलट बनने का, और अपने इसी सपने को पूरा करने के लिए गुंजन जी जान से जुट जाती है। उस समय को देखते हुए महिलाओं का सेना में होना समाज में ठीक नहीं माना जाता था लेकिन बिना समाज एवं परिवार की परवाह किये गुंजन अपने सपने को पूरा करने के लिए जी तोड़ मेहनत करती है। गुंजन के खिलाफ उसके मां एवं भाई भी थे लेकिन उसके पिता (पंकज त्रिपाठी ने अभिनय किया) जोकि खुद सेना में कर्नल के पद से रिटायर हुए थे, उन्होंने गुंजन को सपोर्ट किया। अंत में गुंजन अपने सपने को पूरा करती है और भारतीय वायुसेना में बतौर पायलट नियुक्त होती हैं। फ़िल्म से समाज में महिलाओं को अपने सपने पूरा करने की प्रेरणा मिलती है। फ़िल्म में जाह्नवी का अभिनय दमदार रहा।

रूही

इसके बाद जाह्नवी कपूर की अगली फिल्म आयी रूही अफजाना। इसमें जाह्नवीकपूर, राजकुमार राव एवं वरुण शर्मा ने मुख्य किरदार निभाया। यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म थी। भंवरा पांडेय (राजकुमार राव) और कतन्नी (वरुण शर्मा) दोनों पेशे से पत्रकार हैं लेकिन इनका मुख्य काम पकड़वा ब्याह कराना है। इनकी मुलाकात रूही (जाह्नवी कपूर) से होती है जिस पर एक आत्मा (अफज़ा) का साया है। शुरुआत में सब ठीक रहता है लेकिन ट्विस्ट तब आता है जब दोनों को ये पता चलता है कि रूही पर आत्मा का साया है और दोनों को प्यार भी हो जाता है उससे। भंवरा को रूही से और कतन्नी को अफजाना से। भंवरा चाहता है कि रूही आत्मा से आजाद हो जाए और कतन्नी चाहता है कि रूही ओर आत्मा का साया बना रहे क्योंकि वह उस आत्मा (अफजाना) से प्यार करता था।
फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल तो नहीं मचा सकी लेकिन राजकुमार राव और वरुण शर्मा ने अपनी कॉमेडी से दर्शकों को निराश नहीं किया।

घोस्ट स्टोरीज

इसके बाद जाह्नवी कपूर नजर आती है घोस्ट स्टोरीज में जोकि नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। इसके 4 पार्ट थे। जिसके पहले पार्ट में जाह्नवी ने अभिनय किया। यह एक हॉरर फिल्म थी। फ़िल्म में जाह्नवी को एक वृद्ध महिला की देखभाल करते दिखाया गया जिसको पहले ही पता चल जाता है कि कौन आने वाला है। शुरुआत में फ़िल्म में जाह्नवी को डर का अहसास नहीं होता है लेकिन फ़िल्म के अंत तक उसको डर का अहसास हो जाता है जब कमरे में एक लाश मिलती है। यह एक औसत फ़िल्म थी। हॉरर के हिसाब से जो सस्पेंस एवं डर दिखना चाहिए था वो नहीं दिखाई दिया।
धन्यवाद

आयुष अग्निहोत्री

सर्वाधिकार सुरक्षित- Exxcricketer.com


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *