Spread the love

आप सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण हैं।
आपका – विपुल

क्या कोई आपसे भी ज्यादा महत्वपूर्ण है यहां?
इस जिंदगी में ?
आपकी जिंदगी में?
बच्चों के लिये तो ठीक है। पर एक बालिग अगर मेरी इस बात का जवाब हां में देता है तो मैं निसंकोच कहूंगा कि वो या तो बेवकूफ है या मंदबुद्धि।
नॉर्मल नहीं है।
जीवन में कुछ न कर पायेगा।
आप जब तक हैं , तब तक ही ये दुनिया है।
फिर किसने क्या देखा? जीवन के पार क्या है?
दूसरों की सहायता करना अलग बात है, पर दूसरों के लिये अपनी जान दे देना विशुद्ध बेवकूफी ही है।
और अगर मुझे आदर्शवाद की बातें बताओगे तो मैं उन्हें अपने शिश्न के अग्रभाग पर रखता हूँ।
आदर्शवाद बेवकूफ बनाने का एक अस्त्र है।
असल जिंदगी में आदर्शवाद के कोई मायने न होते। येन केन प्रकारेण विजय ही महत्व रखती है। आपकी सफलता ही महत्व रखती है।
बाली और सुग्रीव के सारे कर्म एक जैसे थे, पर सुग्रीव का असम्मान नहीं हुआ।
महाभारत में कौन सही था, ये तय करना कठिन है।
विजेता अपने हिसाब से इतिहास लिखवाते हैं और वही आगे जाता है।
सामाजिकता और नैतिकता के दायरे को छोड़ने को भी नहीं कह रहा, पर उसकी अंतिम सीमा तक जा ही सकते हैं सफलता के लिये। क्या बुराई है?
बस आदर्शवाद और परफेक्शन के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिये।
बात खुद को महत्व देने की हो रही थी।


बात वही है,अगर तुम अपनी ही कहानी में हीरो नहीं बनोगे तो फिर कहां हीरो बनोगे?
लूले लंगड़े गूंगे बहरे अंधे गरीब कुरूप सारे तरह के लोग दुनिया में हैं। हो सकता है आप भी इनमें से एक हों, पर क्या इससे क्या इस बात पर कोई फर्क पड़ता है कि आप भी इस दुनिया में हैं, दुनिया के खिलाड़ी हैं।
आपको ऊपर वाला कुछ तो समझता है जो आप यहां हैं। किसी तो काम के काबिल समझता होगा जो आप यहां हैं।
फुटबॉल का मैदान हो या क्रिकेट का, मैदान में बीच खेल वही होते हैं जिनका कुछ काम समझता है टीम प्रबंधन। तभी तो वो वहां पर दौड़ भाग रहे, वरना मैदान के बाहर न होते?
और आपको अपना काम पूरा करना है। पहला काम तो यही कि अपनी जिंदगी पूरी करनी है। अपनी जिंदगी अच्छे से पूरी करनी है।
बाकी काम बाद में आते रहेंगे।
फील्डिंग के लिए मैदान में उतरे खिलाड़ी को खेल शुरू होने के बाद ही पता चलता है कि उसके पास कितने कैच आने वाले हैं?, कितनी बार गेंद आयेगी?
वो कैच छोड़ भी दे, रन आउट का मौका गंवा भी दे, बाउंड्री रोक भी न पाये, तो भी वो मैदान से भागता नहीं मुंह छुपा कर।
अगली कैच, अगले रन आउट, अगली बाउंड्री रोकने को फिर से तैयार होता है।
वैसे बनो।
जिंदगी में गलतियां सबसे होती रहती हैं।
पर उन गलतियों के कारण अपनी जान दे देना बेवकूफी है।
मैं अंत में फिर कहूंगा।
आप महत्वपूर्ण हैं। आपकी जिंदगी महत्वपूर्ण है।
हो सकता है आपने कोई गलती की हो या किसी ने आपका फायदा उठाया हो।
पर इन सब चीजों से ज्यादा बड़ी आपकी जिंदगी है।
बेशर्म बनिये।
जिंदा रहिये।
अभी आप मैदान में हैं।फील्डिंग कर रहे है
अगला कैच हो सकता है आप पकड़ लें।

आपका – विपुल
सर्वाधिकार सुरक्षित – Exxcricketer.com

exxcricketer@gmail.com


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *